रायपुर

प्रदेश में 2800 से अधिक कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि,,इन दो जिलों में फूटा कोरोना बम,, जानिए छत्तीसगढ़ में अब तक कितने संक्रमित आ चुके हैं सामने

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर- छत्तीसगढ़ में कोरोना का आतंक जारी है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अपनी डेड लाइन तोड़ते जा रहा है। वही कोविड 19 के मरीजों की बढ़ती संख्या अब चिंता का विषय बनाते जा रही है। वही प्रदेश की न्यायधानी के अलावा कुछ जिलों में कोरोना मरीजों में आंशिक कमी दर्ज की गई है।पर अब भी राजधानी में कोरोना का कहर जारी है इसके साथ ही कोरोना अब जांजगीर चांपा में अपनी पैंठ बनाते जा रहा है। इसी तरह आज प्रदेश में कुल 2873 नए संक्रमित मिले है।। वही 1871 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त घर लौटे है। आज 8 लोगो ने कोरोना से अपनी जान गवाई है। आपको बता दें राजधानी से ज़्यादा जांजगीर छापा में सर्वाधिक 353 संक्रमित मिले है। जानकारी के मूताबिक अब-तक प्रदेश में कुल 1 लाख 34 हजार 612 लोग संक्रमित है। वही एक्टिव मरीजों की संख्या 27427 है। इसी तरह अब तक कुल 106027 लोग डिस्चार्ज हुए है। वही कुल 1158 लोगो ने अपनी जान गवाई है।

जानिए किन जिलों में मिले कितने मरीज

आज सर्वाधिक 353 नये कोरोना जांजगीर चांपा में मिले हैं, जबकि रायपुर में 306 ही मरीज मिले हैं। तीसरे नंबर पर रायगढ़ है, जहां 272 केस मिले हैं। अन्य जिलों की बात करें तो दुर्ग में 168, राजनांदगांव 119, बिलासपुर 123, कोरबा 165, बस्तर 111, कांकेर में 148 मरीज मिले हैं। जबकि बालोद में 90, बेमेतरा में 65, कवर्धा में 73, धमतरी में 98, बलौदबाजार में 64, महासमुंद में 56, गरियाबंद में 24, मुंगेली में 34, सरगुजा में 57, कोरिया में 86, सूरजपुर में 38, बलरामपुर मेंम 38, जशपुर में 36, कोंडगांव में 72, दंतेवाड़ा में 87, नारायणपुर में 15 और बीजापुर में 77 मरीज मिले हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब