मल्हार

विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला जारी….गामीणो में भारी उत्साह

उदय सिंह

मल्हार – केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को ग्राम पंचायत नेवारी के स्कूल मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री रंजीत सिंह ठाकुर ने इस संकल्प यात्रा के उद्देश्य को बताया की केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है।

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के विराजमान होने की जानकारी देते हुए कहा की सभी गाँव व शहरों के मंदिरों में इस दिन विशेष रूप से पूजन करने की अपील की साथ ही सरकार के योजनाओं का लाभ लेने को कहा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लिए रोडमेप तैयार किया है इसके अलावा सरकार की सभी योजनाए अंतिम व्यक्ति तक पहुचे यह सुनिश्चित करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। रंजीत सिंह ने बताया की प्रधानमंत्री ने कहा है की इन दस वर्षों में किसी कारण किसी व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ अगर नही मिल पाया होगा उनके लिए यह अवसर होगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चो ने कर्मा,देश भक्ति, स्वागत गीत, नृत्य नाटिका, सरगुजिहा नाच सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा प्रतियोगिता में भी लोगो ने हिस्सा लिया जिनको सरपंच रामप्रसाद डहरिया, रंजीत सिंह ठाकुर के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में दो वर्ष का बोनस प्रमाण पत्र दो किसानों को आंबटन किया गया, मातृ वंदन योजना के तहत 5 हजार की राशि मिलने पर लाभार्थीयो ने प्रधामंत्री का आभार जताया, आवास योजना के तहत हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत नेवारी सरपंच व पंचगढ़ मनोज सिंह,रवि सिंह, रधुबर सिंह, उदय सिंह, धमेंन्द्र कौशले, फिरतू भैना, समारू घनश्याम सिंह, राजेंद्र कुर्रे सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। शिविर में पीएम स्वनिधि योजना, हेल्थ केम्प, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेशन, पीएम उज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वच्छ भारत अभियान, विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन योजना, महिला एवम बाल विकास विभाग तथा भारत सरकार द्वारा संचालित सभी प्रकार के योजनाओं के स्टाल कार्यक्रम स्थल में लगे थे जहां लोगो को जानकारी दी गई साथ ही उनसे आवेदन लेकर जल्द ही समस्याओं निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब