पचपेड़ी

पचपेड़ी: होली की खुशियां बदली मातम में, ग्रामीण की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी– थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकुंडा में होली पर्व की शाम एक ग्रामीण की लाश उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुरकुंडा निवासी सुधाराम निराला (40 वर्ष), पिता स्व. फिरत राम निराला बुधवार को होली की शाम अपने घर पहुंचे और कमरे में जाकर आराम करने लगे। रात करीब 8:30 बजे जब परिजनों ने उन्हें भोजन के लिए आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला और दरवाजा भी नहीं खुला।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, तो सुधाराम निराला कमरे में पंखे की कुंडी में गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटके हुए दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर पंचनामा कार्रवाई की। रात होने के कारण कमरे को सील कर दिया गया। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...