बिलासपुर

सात साल की नाबालिग लड़की से अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार, परिजनों की शिकायत पर 48 घंटे के भीतर की गई कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नाबालिग अबोध लड़की के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को पकड़ने में तोरवा पुलिस को सफलता मिली है। शिकायत के दो दिनों के भीतर ही तोरवा पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। दरअसल 20 अक्टूबर को लालखदान में रहने वाले पीड़िता के परिजनों ने अपने 7 साल की बच्ची से पड़ोस के रहने वाले रवि पाल के द्वारा सुने मकान में ले जाकर अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की थी। परिजनों ने बताया कि घर को सुना देख आरोपी घर मे आकर बच्ची को प्रलोभन देकर अपने साथ एक सुने मकान में ले गया। जहाँ उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परिजनों के शिकायत के बाद से तोरवा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच मुखबिर से आरोपी का लोकेशन पुलिस के हाथ लगा। जिसके बाद तोरवा पुलिस ने टीम बना कर मौके पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तोरवा पुलिस ने बताया कि आरोपी लालखदान में ही उसी मोहल्ले में रहता है और वेलडिंग का कार्य करता है, तोरवा पुलिस द्वारा  मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रकरण में 376 भारतीय दंड संहिता एवं एवं पाक्सो एक्ट भी जोड़ा गया है। वही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,