बिलासपुर

कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले गंभीर मरीजों की टूट रही सांस, उपचार के लाख प्रयास भी नही हो रहे सफल….जिले में फिर थमी 3 की सांसे

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में शुक्रवार को कोरोना ने तीन जिंदगियों को निगल लिया है। बीते 24 घन्टो में जिन तीन संक्रमित मरीजो कि मौत हुई है। उनमें दो बिलासपुर जिले के और एक मरीज कवर्धा जिले का रहने वाला है। इन मौत के बाद अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 216 हो गई है। आपको बता दे तीनो मौत अपोलो हॉस्पिटल में हुई है। जिनमे पहला मरीज सीपत के उजाला नगर में रहने वाला 76 वर्षीय बुजुर्ग है। जिन्हें गंभीर हालत में बीते दिनों हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ उनकी मौत शुक्रवार को हो गई। इसी तरह दूसरी मौत शांति नगर में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वही तीसरी मौत कवर्धा में रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग की हुई है। जिन्हें कोविड के अलावा अन्य बीमारियां थी। जिसके वजह से काफी समय से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। जहाँ शुक्रवार को अचानक उनकी सांसे थम गई और इलाज कर रहे मेडिकल स्टाफ के लाख कोशिशों के बाद भी उनकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...