बिलासपुर

किसान का अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, किसान सकुशल बरामद….घटना के 24 घंटे के भीतर सुलझा मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर-किसान का अपहरण करने वाले सात आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने अपहरण के बाद अपहृत किए गए व्यक्ति के परिवार से 50 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन इनकी होशियारी धरी की धरी रह गई और चढ़ गए कानून के हत्थे। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तकरीबन 6 बजे ग्राम बिटकुली निवासी अशोक कुमार कुर्रे का कुछ लोग जबरदस्ती बोलेरो वाहन में बैठाकर पचपेड़ी जंगल की तरफ अपहरण कर ले गए है, वही कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से घर मे फ़ोन आया कि तुम्हारा बड़ा भाई मेरे कब्जे में है अगर सही सलामत चाहते हो तो 50 हजार रुपये फिरौती लेकर पचपेड़ी जंगल की तरफ आ जाओ नही तो तुम्हारे भाई को बिहार ले जाकर मार देंगे।..

ईसके बाद तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी जिसके बाद उनके दिशा निर्देश पर योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी के मोबाइल से आरोपियों को बातचीत कराकर उनका लोकेशन ट्रेस कर 2 घंटे के भीतर ही पचपेड़ी थाना अंतर्गत चिल्हाटी स्थित उत्तम पेट्रोल पंप के पास दबिश देकर अपह्रत अशोक कुमार कुर्रे को सही सलामत आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। इन आरोपियों के पास से 6 नग मोबाइल भी जप्त किया गया है। इस पूरे मामले में बिल्हा पुलिस ने अभिताभ सिंह दिनकर,बकरकुदा, मस्तूरी के सतीश चंद्र,भुवनेश्वर प्रसाद दिनकर,पामगढ़ निवासी ओण्डल प्रसाद,पचपेढ़ी निवासी सुरेंद्र जांगड़े तो साथ ही पामगढ़ के राधेश्याम टण्डन,और चिल्हाटी पचपेढ़ी के देवचरन यादव को गिरफ्तार किया है।

error: Content is protected !!
Letest
सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन