छत्तीसगढ़बिलासपुर

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की कार्यशाला, अफसरों ने जाना चुनाव की बारीकियो को

कार्यवाही के संबंध में बिलासपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कियाबिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

चुनाव के शांतिपूर्ण ढंग से निपटारे के लिए पुलिस की भूमिका अहम होती है प्रशासनिक अधिकारियों के बाद अब पुलिस ने भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैइसी सिलसिले में सोमवार को आई जी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजनजल संसाधन विभाग के परिसर में स्थित प्रार्थना सभा भवन में किया गया।रेंज स्तरीय कार्यशाला में बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, मुंगेली एवं कोरबा जिले के अधिकारियों ने लोकसभा निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कियाआईजी प्रदीप गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के द्वारा आदर्श आचार संहिता, फोर्स डिप्लॉयमेंट, प्रतिबंधक कार्यवाही, निर्वाचन में केंद्रीय और राज्य पुलिस बल की भूमिका, फ्लाईंग स्क्वायड, वलनेरेबिलिटी एवं चुनाव के दौरान क्या करें व क्या ना करें जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। इस दौरान शैलेश पांडे, प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक शाला मझगांव एवं मनोज वैद्य, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल अमने के द्वारा EVM एवं VVPAT की प्रैक्टिकली रूप से प्रशिक्षण दिया गया।इसी कार्यशाला में पहले दिन आशीष टिकारिया, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर एवं शजागेश्वर कौशल सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के द्वारा POSTAL BALLET एवं ELECTION DUTY CERTIFICATE के संबंध में जानकारी दी गई।इस कार्यशाला में लोकसभा निर्वाचन पूर्व पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही एवं निर्वाचन पश्चात की कार्यवाही के संबंध में बिलासपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...