बिलासपुर

4 टन अवैध कबाड़ और ट्रक सहित चर्चित कबाड़ी चढ़ा पुलिस के हत्थे…अवैध कारोबार पर कसता शिकंजा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एसपी रजनेश सिंह द्वारा थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही चोरियों पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि चर्चित कबाड़ी संतोष रजक पिता स्व. इतवारी रजक उम्र 40 वर्ष निवासी चांटीडीह, अपने दुकान में अवैध कबाड़ का सामान चोरी के लोहे का छड़ टूकड़ा, टिना टप्पर आदि सामान खरीदी करता है।

जिसे दुसरे जगह बिक्री करने के लिए ट्रक में लोड कर ले जाने की तैयारी कर रहा है। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, जिसके पालन में मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया, जहां टीना टप्पड़, कबाड़ सामान,

सेट्रिंग का चादर, टिना एवं अन्य कबाड़ सामान वजन करीब 4 टन किमती 93000/- रू. वाहन क्रमांक CG10 X 4487 में लोड मिला। जिसके संबंध में विधिवत् कार्यवाही करते हुये उक्त वाहन एवं कबाड़ सामान कुल किमती 3,93,000/- रू. को अपराध से संबंधित सम्पत्ति होने की संभावना पर जप्त कर आरोपी संतोष रजक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...