सीपत

अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को मारी ठोकर मौके पर हुई मौत, बीती रात शादी घर में खाना बनाकर लौट रहा था घर….पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम कौवाताल निवासी छउरा यादव उर्फ गोलू ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीती रात अज्ञात वाहन ने उसके भाई को ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जमुना प्रसाद यादव उर्फ कुंजवा पेशे से खाना बनाने का काम करता था, जो बीती रात चारपारा पंधी शादी कार्यक्रम में खाना बनाने गया था, लेकिन वह देर रात तक घर नही लौटा था, तभी रात 1 बजे के लगभग मृतक के छोटे भाई को फोन पर सूचना मिली कि उसके बड़े भाई जमुना प्रसाद का देवरी रोड चारपारा पंधी चौक के पास अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया है जिसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई है।

तब वह चारपारा पंधी चौक के पास पहुंचा तो देखा तो उसका बड़ा भाई जमुना प्रसाद यादव चारपारा पंधी देवरी मोड़ के पास रोड मे पड़ा था जिसकी मृत्यु हो गयी थी, मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर