क्राईम

थाने के भीतर से 1 लाख की उठाईगिरी का मामला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपी की तश्वीर….शादी की सूचना देने पहुँचा किसान हुआ शिकार

रमेश राजपूत

धमतरी – जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें उठाईगीरों ने थाना परिसर से ही एक लाख की रकम पार करदी और पुलिस को भनक तक नही लगी, ये पूरा मामला कुरुद थाना का है जहां किसान की बाइक से 1 लाख रुपए पार हो गया। इस घटना से ये तो साफ हो गया है यहाँ चोरों के होशले कितने बुलंद है और पुलिस इनके आगे नतमस्तक नज़र आ रही है। वही थाना परिसर से हुई इस उठाईगिरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकरी के अनुसार कुरूद थाने में ग्राम सिंधौरीकला निवासी किसान नरेश पटेल (48) अपने बेटे के शादी की सूचना देने के लिए पहुंचा था, उस दौरान वो अपनी गाड़ी की डिक्की में बैंक से निकाले गए एक लाख रुपये रखकर थाने के अंदर आया। थाने में शादी की सूचना देने के बाद वो जैसे ही अपनी गाड़ी के पास पहुंचा तो देखा कि उसकी गाड़ी की डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखा पैसा गायब था। वही इस घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया।बहरहाल पुलिस के लिए इससे शर्म की बात क्या होगी कि अब चोरों के हौसले इतने बुलंद है उनके हाँथ थाने तक पहुंचने लगे है और बेचारी पुलिस कुछ नही कर पा रही है। फ़िलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के दौरान एक व्यक्ति डिग्गी से पैसे निकलता दिख रहा है, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...