मस्तूरी

पाराघाट टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक से डीजल की लूट का मामला…3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से स्कार्पियो वाहन और 230 लीटर डीजल जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना मस्तुरी क्षेत्रान्तर्गत आये दिन हो रहे डीजल चोरी एवं लूटपाट की घटना की रोकथाम किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में बढ़ते हुए डीजल चोरी एवं लूट की घटना/वारदात पर अंकुश लगाये जाने हेतु कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत थाना मस्तूरी के नेतृत्व में टीम गठित कर डीजल की चोरी करने की नीयत से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों सहित घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग के स्कार्पियों और कुल 230 लीटर डीजल को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया है। उक्त सभी आरोपियों संजीत कुमार अनंत पिता लक्ष्मीनारायण अनंत उम्र 21 साल बलौदा, संजीव कुमार साण्डे पिता स्व० मोहितराम साण्डे उम्र 27 साल

बलौदा और युसुफ चन्द्राकर उर्फ भोला पिता अमृत चन्द्राकर उम्र 21 साल बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ०ग०)द्वारा पूर्व में मस्तुरी क्षेत्रान्तर्गत 03 मामलों में डीजल चोरी व लूटपात की घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त सभी मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तूरी रविन्द्र अनंत,उप निरीक्षक सुजान जगत,सहायक उप निरी राजेश सिंह सउनि.वासुदेव राजपूत,आरक्षक राम सनेही साहू, शिवधन बंजारे एवं सायबर प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू व सायबर सेल के अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार