बिलासपुर

बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले अंतराज्यीय ठग चढ़े बिलासपुर पुलिस के हत्थे, 3 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस की ऑपरेशन टीम सायबर 20-20 को सफलता हाथ लगी है, इसमे साइबर फ्रॉड के 3 आरोपियों को दूसरे राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से नगदी रकम,गाड़ी,एटीएम एवं बैंक खाता एवं मोबाइल जप्त हुआ है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इसमे प्रार्थी ने 29 अक्टूबर 2019 को सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।की प्रार्थी के नम्बर पर अज्ञात मोबाइल नम्बर से फोन आया और खुद को बजाज फाइनेंसर का कर्मचारी बताकर बजाज कार्ड के सम्बंध में जानकारी बताकर झांसे में ले लिया। इसमे आरोपियों ने एनी डेस्क नाम का एप डाऊनलोड करवा कर प्रार्थी के बैंक से 5 किस्तों में 1लाख 20हजार रुपये निकालकर ऑनलाइन ठगी कर लिया। इस मामले में अधिकारियों ने संयुक्त टीम का गठन किया।जिसमें साइबर सेल के अधिकारी भी शामिल थे।टीम ने रेकी कर साइबर 20-20 ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसमे पुलिस ने झारखंड जामतारा और देवघर में संयुक्त ऑपरेशन किया। इसमे कामाटाडा थाना जिला जामतारा झारखंड निवासी जितेंद्र मंडल और सिरसा थाना पाथरोल जिला देवधर निवासी मिथुन कुमार और राजेश रंजन ठेगाली को हिरासत में लिया। ये तीनो आरोपी खुद को बैंक ऑफिसर बताकर लोगों के खाते से आहरण कर लेते थे।इनके पास से नगद 32हजार रुपये एक स्कूटी,मोबाइल,एटीएम,बैंक खाता बरामद हुआ है। 

error: Content is protected !!
Letest
ऑपरेशन के बाद हॉस्पिटल में मरीज की मौत.. परिजनों ने नोबल हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का लग... श्री संस्कार फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने दिखाई मानव सेवा की मिसा... कोटा:- अमाली के उसी कुएं ने फिर ली एक जान... लापता महिला का शव मिलने से गांव में दहशत इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल और फिर ब्लैकमेल... अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से ... काम क्यों नहीं करते' कहने पर भड़का बेटा... लकड़ी की फाड़ी से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, कोटा:- अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर एयरगन के दम पर लूट... बुजुर्ग पति- पत्नी से मारपीट कर ... VIDEO रतनपुर:- नशे में खूनी खेल, छत पर चढ़कर ईंट से सिर कुचला, हंसिया से किए वार, युवक की निर्मम हत्... एसएसपी का प्रशासनिक एक्शन...कई थाना प्रभारियों समेत 16 पुलिसकर्मी इधर से उधर, पचपेड़ी:- रथयात्रा मेले में युवक पर चाकू से हमला...चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी....युवा नेतृत्व को अवसर देकर आगे बढ़ा रही भाजपा,