रतनपुर

सीबीआई अफसर बनकर लूटपाट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल फोन बरामद

जुगनू तंबोली

रतनपुर –  प्रार्थी बलराम पाव पिता नेतराम पाव उम्र 25 वर्ष निवासी जोगीअमराई ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 30 नवम्बर को वह ट्रैक्टर टाली सहित लच्छनपुर के लिए जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर को डण्डा दिखाकर रुकवाया और अपने आप को सीबीआई वाला दिल्ली से आया हुं बताकर ट्रेक्टर में बैठ गया और आफिस जाने के नाम पर ग्राम पेण्डरवा ले गया वहां नाम पता लिखकर तलाशी लेने के नाम पर 02 नग मोबाईल नगदी 500 / रू कुल 10500 रू को लुट लिया । प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसमें प्रार्थी के बताये अनुसार लूट पाट करने वाले की एक आंख कांच की होना बताया था । जिसपर रतनपुर पुलिस ने तत्काल घटना स्थल के आस पास के गांव में जाकर पुछताछ की तो ग्राम गोदईया पेण्डरवा , भरारी गांव एंव उससे लगी नहर के आस पास के इलाकों में तत्काल सघन पुछताछ व घेराबंदी की गई तो इस हुलिये का व्यक्ति आकाश भोसले उर्फ भाउ की पहचान हुई जिसके थाना रतनपुर में पुर्व में भी मारपीट के दो मामले दर्ज होना पाये गये । संदेही को पकड़ कर कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबुल किया एवं लुट के 02 नग मोबाईल एंव 500 रू को उसके घर से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है। थाना प्रभारी हरविन्दर सिंह के निर्देश पर रतनपुर पुलिस की टीम जिसने इस कार्यवाही को अंजाम दिया इसमें उप निरी , रमेश पटेल , प्रआर अशोक मिश्रा , आर . रामलाल सोनवानी की सक्रिय भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क...