बिलासपुर

अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप… बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं पर खनिज विभाग ने बड़ा प्रहार किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 23 वाहनों को जब्त किया गया।

कार्रवाई के बाद जिलेभर के अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने तेंदुआ, कोटा, चौरसढ़ी, कछार, लोफंदी, सेंदरी, निरतु, लखराम, गढ़वत, खैरखुंडी, लोखंडी, तुर्काडीह और सकरी समेत कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया। जांच में अवैध रूप से रेत, मिट्टी, मुरूम और गिट्टी डस्ट के उत्खनन व परिवहन का बड़ा नेटवर्क सामने आया। कार्रवाई के दौरान 2 जेसीबी मशीन, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। तेंदुआ और कोटा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 4 हाइवा और 3 ट्रैक्टर पकड़े गए।

वहीं कोटा में मिट्टी का अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। चौरसढ़ी में मुरूम उत्खनन करते 1 जेसीबी और 1 हाइवा पर कार्रवाई हुई। लोखंडी क्षेत्र में रेत परिवहन करते 1 हाइवा और उत्खनन करते 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। सकरी में गिट्टी डस्ट और मिट्टी-ईंट परिवहन करते 2 हाइवा और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। कछार, सेंदरी और गढ़वत क्षेत्रों में भी अवैध रेत उत्खनन करते कई ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी जब्त वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क...