जशपुर

प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या… शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र के ग्राम बंदरचुवा में महिला की हत्या कर शव को रेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों में श्यामपति बाई 42 वर्ष उसकी मां बुधमति बाई 65 वर्ष और मृतका का पुत्र भूषण राम 29 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को ग्राम बंदरचुवा रौतियाबस्ती स्थित हरावती बाई 58 वर्ष के मकान से तेज दुर्गंध आने और घर में ताला लगे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दोकड़ा पुलिस ने एफएसएल टीम और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जांच की। तलाशी के दौरान घर के पास निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के समीप रेत में दफन महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मृतका के पुत्र भूषण राम की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके पड़ोस में रहने वाली श्यामपति बाई से पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। वहीं, मृतका और श्यामपति बाई के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की रात श्यामपति बाई और उसकी मां बुधमति बाई ने हरावती बाई का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव से दुर्गंध आने पर तीनों आरोपियों ने मिलकर शव को घर से निकालकर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास गड्ढा खोदकर रेत में दफना दिया, ताकि घटना के साक्ष्य मिटाए जा सकें। आरोपियों की निशानदेही पर शव दफनाने में इस्तेमाल फावड़ा सहित अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद की गई। घटनास्थल के वैज्ञानिक परीक्षण, गवाहों के बयान, मेमोरेंडम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीनों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि हत्या के इस मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...