कवर्धा

एक बार फिर 67 लाख कीमती गांजे का जखीरा बरामद, उड़ीसा से ले जाया जा रहा था मध्यप्रदेश…. छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली सफलता

रमेश राजपूत

कवर्धा – छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओ और मादक पदार्थ की बढ़ती तस्करी को रोकने डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस विभाग को सख्त हिदायत दिए है, जिसमे प्रत्येक जिलों में पुलिसिंग को टाइट किया जा रहा है साथ ही लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने निर्देश दिए है, जिसे देखते हुए पुलिस सतत कार्रवाई कर रही है।इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमे चिल्फी पुलिस को मुखबिरी से सूचना मिली थी कि  ओड़िसा से भारी मात्रा में गांजा को एमपी में खपाने के लिये ले जा रहे है। पुलिस ने तलाशी में 675 किलो गांजा जप्त किया है। वही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार चिल्फी पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर से जबलपुर की ओर ट्रक में अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे पर पुलिस ने जाल बिछा रखा था और गाड़ियों की तलाशी ली गई इसी दौरान जब 10 चक्का ट्रक रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे से होते हुए आ रही थी, जिसकी तलाशी लेने पर 675 किलो गांजे का जखीरा जप्त किया गया। आपको बता दें इस पूरे मामले में उड़ीसा राज्य के गांजा सरगना प्रमोद कुमार घोष पिता पुन्ना चंद्र घोष उम्र 20 वर्ष निवासी मरदोकोट थाना कोडला जिला गंजाम राज्य उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया। कुल जप्त गांजा की कुल कीमत 67 लाख 50 हजार रूपये है। घटना में प्रयुक्त दस चक्का वाहन कीमती 25 लाख रूपये को जप्त कर कब्जा में लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...