बिलासपुर

सघन चुनाव जनसम्पर्क का दौर शुरू, वार्ड 69 के प्रबल दावेदार साबित हो रहे बंटी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- चुनाव चिह्न का आवंटन होने के बाद निकाय चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया। प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में रेल्वे क्षेत्र में भी प्रतिद्वंद्वी अपनी साख मजबूत करने जुटे है। जहाँ अपने मिलनसार और साफ छवि के साथ लगातार वार्ड में उनके द्वारा किए गए कार्य के चलते फिलहाल वे सबसे आगे नजर आ रहे है। वही अपने विरोधी पार्टी के मुकाबले भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी चुनाव प्रचार में भी सबसे आगे दिखाई पड़ रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने बिलासा दाई नगर वार्ड क्रमांक 69 के कई मोहल्लों में जाकर सघन जनसंपर्क किया जहाँ उन्होंने अपने पूर्व के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए एक बार फिर से सशक्त युवा नेता को जिताने की अपील की।

बंटी के पुराने कार्यकाल के आगे बेबस अन्य प्रतिद्वंद्वी

नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 69 बिलासा दाई नगर में केवल दो ही प्रत्याशी मैदान में है। एक तरफ कांग्रेस से साई भास्कर है। जिन्होंने अभी अभी राजनीतिक गलियारे में दस्तक दी है। तो वही दूसरी ओर भाजपा के 15 साल के रह चुके पार्षद प्रकाश यादव बंटी है। जो विगत 20 वर्षों से बिलासा दाई नगर वार्ड में चौमुखी विकास कराया है। जिसका सीधा लाभ रहवासियों को हुआ है। ऐसे में जनता जनार्दन, वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी पर ही विश्वास करते नजर आ रहे है। जिसको लेकर विपक्षी कोंग्रेस प्रत्याशी फिलहाल बेबस ही नजर आ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...