छत्तीसगढ़रतनपुर

शिकारी बना खुद शिकार ,किसान की मौत के बाद मामला उलझा

पुलिस ईसे दुर्घटना बता रही है तो वहीं परिजन हत्या किए जाने का संदेह जता रहे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर में एक किसान की लाश खेत के बीचो बीच मिलने से सनसनी फैल गई है । हत्या या दुर्घटना में मामला उलझता जा रहा है । रतनपुर के जूना शहर वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाला सुनील मरावी खेती करता था साथ ही वह दूसरे किसानों के खेतों की रखवाली भी करता था ।मंगलवार दोपहर गांव के ही एक किसान कौशल मरावी की बेटी सुनील को बुला कर ले गई थी जिस के आधे घंटे बाद ही खेत में सुनील की लाश मिली। घटना की सूचना पाकर भी पुलिस घंटो देर से पहुंची और जांच करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंची कि सुनील की मौत बिजली की चपेट में आने से हुई है। पुलिस का मानना है की फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों तरफ बिजली के तार लगाए गए थे ताकि मवेशी या जंगली जानवर खेतों को नुकसान नहीं पहुंचाए। उन्हें तारों की चपेट में आकर सुनील की मौत हो गई। लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है। मृतक के भाई शांति और अनंत मरावी का दावा है कि जिस जगह सुनील की मौत हुई है वहां आसपास कोई बिजली का तार नहीं मिला है , इसलिए हो सकता है कि उसकी कहीं और हत्या की गई हो और लाश को लाकर खेत में फेंक दिया गया हो। वही इस मामले में खेत के मालिक कौशल मरावी ने बिल्कुल अलग ही कहानी सुनाई है। कौशल की माने तो सुनील मरावी एक शिकारी था, जो सूअर और अन्य जानवरों को फंसाने के लिए बिजली के तारों का फंदा लगाया करता था, लेकिन अपने ही बनाए फंदे में फंसकर उसकी जान चली गई। इस घटना से डर कर कौशल ने बिजली के तारों को छुपा दिया था, जिसे पुलिस ने उसके पास से बरामद कर लिया है । ।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...