कोटा

कोटा-लोरमी मार्ग पर हादसा: बस की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर…

रमेश राजपूत

कोटा – कोटा-लोरमी मार्ग पर ग्राम लिटिया के पास मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। तखतपुर की ओर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बस क्रमांक CG10 G 0806 कोटा से तखतपुर की ओर जा रही थी।

ग्राम लिटिया के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सड़क किनारे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बिजी 3105 के पास खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में मृतक की पहचान भावेश कुमार राज 19 वर्ष पिता राम लखन राज, निवासी साल्हेडबरी धूमा के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का नाम यश राज 19 वर्ष निवासी साल्हेडाबरी धूमा बताया जा रहा है।

बस में सवार करीब पांच से छह यात्रियों में से तीन से चार लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने भावेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि यश राज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। इधर, हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...