बिलासपुर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 25 की ठगी, पड़ोसी को ही लिया झांसे में…..देता रहा ज्वाईनिंग कराने का हवाला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें रेलवे कर्मचारी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली महिला हो उसके बेटे की नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में 3 लाख 25 हजार रुपए ठग लिए। वही उसने फर्जी ज्वाईनिंग लेटर और पास दिखा कर नौकरी मिल जाने का भरोसा भी दिलाया। लेकिन जब उस ज्वाईनिंग लेटर की जानकारी रेलवे अधिकारियों से ली गई तो पता चला सब फर्जी है। मामले में प्रार्थी शकुन बिरहा ने आरोपी चित्रसेन मोंगरे के खिलाफ तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले चित्रसेन मोंगरे ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2012 से अब तक 3 लाख 25 हजार रुपए लिए है। जिसने मोबाइल पर फर्जी ज्वाईनिंग लेटर और एक पास भी दिखाया जिसमें उसके बेटे सुमित बिरहा की नौकरी लग चुके होने का हवाला दिया और ओरिजन ज्वाईनिंग लेटर डॉक से घर आने का भरोसा दिलाया, लेकिन जब अब तक नौकरी नही लगी तो रेलवे अधिकारियों से पूछताछ की गई तब पता चला सब फर्जी दस्तावेज है। वही रेलवे अपनी ऊंची पहुँच बताने वाला चित्रसेन मोंगरे रेलवे में खलासी वर्ग का कर्मचारी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उससे पैसे वापस मांगने पर कई चेक दिए गए जो बाउंस हो गए और पैसे वापस नही मिले। अपने साथ हुई धोखाधड़ी से आहत प्रार्थी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने चित्रसेन मोंगरे, निवासी आरपीएफ कैंटीन के सामने के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...