बिलासपुर

एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, पुलिस पेट्रोलिंग गंभीरता से करने निर्देश…असामाजिक तत्वों और नशे के सौदागरों पर होगी नकेल कसने की तैयारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बुधवार को बिलासागुड़ी में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बैठक बुलाई थी। जिसमे शहर के सभी थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारी उपस्थित हुए। जिनके समकक्ष पुलिस अधीक्षक ने जिले में बढ़ते अपराधी गतिविधियों पर चर्चा की। जहाँ बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने जोर दिया गया। वही शहर में शाम के वक्त भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अपने पैनी नजर बनाए रखने आल अफसरों को निर्देशित किया है। पुलिस कप्तान ने सभी CSP और थाना प्रभारियों को शाम 6 से 8 बजे तक पैट्रोलिंग करने कहा है। इसके अलावा बिना नंबर वाली गाड़ियों को जप्त करने के साथ तीन सवारी चलने वाले वाहनों पर भी कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है।

इधर उक्त कार्यवाही में शहर के आम जनता से पुलिस अधीक्षक ने उक्त कार्यवाही में सहयोग करने अपील की है। साथ ही वाहन चलाते समय सभी दस्तवेजो को अपने साथ रखने कहा है। ताकि चेकिंग के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सभी थाना प्रभरियो को असामाजिक तत्वों, नशे के अवैध कारोबार पर भी नकेल कसने निर्देशित करते हुए पेंडिंग मामलों को जल्द पूरा करने कहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...