छत्तीसगढ़

सीआरपीएफ कैम्प में जवानों के बीच हिंसक झड़प, एक दूसरे को मारी गोली….एक जवान की मौत दूसरा घायल

रमेश राजपूत

जगदलपुर – प्रदेश में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें जवान खुद एक दूसरे की जान के दुश्मन बन अपने ही साथियों को मौत के घाट उतार दे रहे है,  वही इस बार जगदलपुर में CRPF कैंप के अंदर जबरदस्त फायरिंग हुई है। CRPF जवानों ने आपसी झड़प के बाद साथियों पर फायरिंग की है, जिसमें अब तक 1 जवान की मौत होने की खबर है, जबकि दो जवानों के घायल होने की खबर है, जबकि अभी इस पर अपडेट आना बाकी है। घटना परपा थाना क्षेत्र के CRPF के 241 नंबर बटालियन में जवानों में ये खूनी संघर्ष हुई है। पिछले कुछ दिनों से जवानों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद आज ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।गंभीर रूप से घायल जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा है। इस गोलीबारी में एक जवान की मौत हो गयी है, मृतक जवान का नाम प्रमोद कुमार सोरी बताया जा रहा है। जबकि घायल जवान का नाम गिरीश कुमार और संतोष वाचम है। मिली सूचना के मुताबिक जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, ये विवाद आज सुबह ये विवाद और भड़क गया, जिसके बाद गिरीश नाम के जवान ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली चलाने के बाद गिरीश ने खुद को भी गाली मार ली। इस घटना में गिरीश की हालत भी बेहद गंभीर है। वहीं संतोष को भी नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर