रतनपुर

वित्तीय साक्षरता पर वेबीनार का आयोजन, विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर उठाया लाभ….शासकीय महाविद्यालय के तत्वावधान में हुआ आयोजन

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – शुक्रवार को शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। कैरियर गाइडेंस सेल तथा मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के तत्वावधान में आयोजित इस वेबीनार में मुख्य वक्ता जफरुद्दीन और गायत्री जोशी ने बचत की जरूरत पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सामाजिक आवश्यकता, शिक्षा एवं अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए जिस राशि की जरूरत होगी, वह कहां से प्राप्त होगी। उन्होंने सरकार की विभिन्न जमा योजनाओं, बैंक एवं पोस्ट ऑफिस के फिक्स्ड डिपॉजिट, रिकरिग डिपॉजिट, पीपीएफ, म्यूच्यूअल फंड की जानकारी देते उन्हे उनके उपयोग बताया।

महाविद्यालय की केरियर गाइडेंस सेल की संयोजक डॉ जया चावला ने बताया कि इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कुल 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जहाँ बचत, निवेश तथा वित्तीय योजना के विषय में जानकारी देते हुए वक्ताओं ने यह भी बताया की मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करने और अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए वित्तीय साक्षरता अनिवार्य है। केवल निवेश के लिए ही नहीं वरन ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए भी वित्तीय साक्षरता होना जरूरी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस खेर ने इस वेबीनार को आज के इस दौर के लिए सार्थक और प्रासंगिक माना। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला के द्वारा डिजिटल वित्तीय लेन देन और अन्य गतिविधियों के विषय में जागरूकता फैलाने से विद्यार्थियों तथा समाज का भी कल्याण होता है। वेबिनार में महाविद्यालय के प्राध्यापक आकाश यादव, शिल्पा यादव, सूरज नामदेव, शिवशंकर पांडेय भी शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...