मस्तूरी

14 वें वित्त की राशि गबन करने का मामला, मस्तूरी जनपद के तत्कालीन सीईओ सहित 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज….लंबी जाँच के बाद पाए गए दोषी

उदय सिंह

मस्तूरी – मस्तूरी जनपद पंचायत में वित्त आयोग मत से फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपए गबन करने वाले जनपद कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ पचपेड़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। करीब सात लाख के गबन के मामले में महीनों चले विभागीय अधिकारी के जांच के बाद दोषी पाए गए तत्कालीन जिला पंचायत सहायक प्रबंधक आर.जी एस ए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.आर.जोगी जनपद पंचायत मस्तुरी, कोकडी सरपंच डिलेश कुमार पटेल ,हरदाडीह

सचिव रामनारायण सूर्यवंशी सहित शाखा प्रभारी सुरेश कुमार कुम्भज और मेसर्स गायत्री ट्रेडर्स चांपा को दोषी पाया गया है। जिनके खिलाफ जनपद पंचायत ने स्थानीय पुलिस से कानूनी कार्यवाही की अनुशंसा की है। जिसकी लिखित शिकायत में पंचायत प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राम पंचायत कोकडी जनपद पंचायत मस्तुरी के 14 वें वित्त आयोग मद से सात लाख उन्तीस हजार पांच सौ रू का गबन किया गया था। जिसमे बिना पुष्टि के संबंधित आरोपियों के द्वारा मिली भगत कर मेसर्स गायत्री ट्रेडर्स चांपा के नाम से शासकीय खाते से आहरण किया गया। जिसकी शिकायत बाद में जिला पंचायत बिलासपुर के उच्च अधिकारियों से की गई।

जहाँ मामले कि जांच उपसंचालक पंचायत बिलासपुर के द्वारा किया गया। जहाँ जांच में उक्त शिकायत को सही पाया गया। यही नही इस दौरान सचिव रामनारायण सूर्यवंशी और जनपद कर्मचारी सुरेश कुमार ने बताया कि पंचायत के कार्यो के नाम पर 14 वें वित्त आयोग कि राशि ग्राम पचायत कोकडी के खाते से मेसर्स गायत्री ट्रेडर्स चांपा को भुगतान किया गया था। जिसमे जिला पंचायत कार्यालय बिलासपुर में पदस्थत सहायक प्रबंधक आर.जी.एस.ए, विजय जायसवाल तत्कालिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी आर जोगी और ग्राम पचायत कोकडी डिलेश कुमार पटेल के द्वारा आनलांइन भुगतान किया गया है।

इसके बाद बाकायदा कम्प्यूटर से ट्रांजक्शन के बाद सबूत डिलिट कर दिया गया। लेकिन इसकी भनक अन्य लोगो को हो गई। जिसके वजह से उनके सुनियोजित तरीके से बनाए गए प्लान का भंडाफोड़ हो गया। अब उक्त मामले में पचपेड़ी पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ 420 के साथ शासकीय पैसे के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...