जांजगीर चाँपा

हाइवे पर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार..कब्जे से मोबाईल और नगदी जब्त, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले की बलौदा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर चालक से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से लूट की नगदी रकम, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दीपक बरेठ, निवासी नाका नवलपुर थाना उरगा, 30 अगस्त की रात ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीजे 9720 से कोयला लेकर कुसमुंडा से जयराम नगर जा रहा था। रात करीब 3 बजे ग्राम खिसोरा में वाहन का टायर चेक करने हेतु रुका था। तभी मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उस से गाली-गलौज और मारपीट कर मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों में से एक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई। इस दौरान साथी चालक शिव प्रकाश पांडेय से भी आरोपियों ने 3000 रुपये नगद, मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया और बलौदा की ओर फरार हो गए।

रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी कलेस्वर उर्फ सोनू लास्कर उम्र 21 वर्ष, निवासी हिडाडीह, थाना सीपत, जिला बिलासपुर की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर 500 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और चाकू जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, जिस तरफ बैठे थे विधायक, उसी ओर का कांच चकनाचूर..पु... न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक के गले पर चला चाकू, घायल सिम्स रेफर, हमलावर फरार बिलासपुर: सिम्स के सामने बाइक की ठोकर से भड़का विवाद...युवकों में जमकर मारपीट, 2 घायल बिलासपुर: ओवरब्रिज पर मौत बनकर खड़ा था हाइवा, पीछे से घुसी पिकअप, 22 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, तीन... एनटीपीसी सीपत के 11.46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया उद्घाटन और... एसीबी एक्शन: बैंक के 93.60 लाख रुपये गबन का छह साल पुराना मामला.. एसबीआई का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक झ... मस्तूरी से लौटते वक्त मौत ने घेरा, एनएच-49 पर पिकअप की टक्कर से फोटोग्राफर युवक की दर्दनाक मौत, साथी... सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के... VIDEO बिलासपुर:- चाकू के साथ वायरल रील ने खड़े किए सवाल, धमकी देने का भी दावा; वीडियो की सत्यता जांच...