तखतपुर

तखतपुर :- धार्मिक स्थल पर खौफनाक वारदात, पुजारी की हत्या से गांव में दहशत, एसएसपी पहुंचे मौके पर

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – के परसाकापा गांव स्थित प्रसिद्ध पाठ बाबा मंदिर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू पिता स्व: राजकुमार पाठक, उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी परसाकापा की अज्ञात हमलावरों ने किसी धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब 31 अगस्त रविवार की सुबह करीब 6 बजे पुजारी की मां रोज़ाना की तरह मंदिर पहुँचीं। उन्होंने बेटे का रक्तरंजित शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह,एडिशनल एसपी अर्चना झा, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

वहीं मौके से एक जोड़ी चप्पल बरामद हुई है जिससे आशंका जताई जा रही है कि चप्पल आरोपियों की हो सकती है। पुलिस ने हत्या के कारणों को लेकर कई बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...