मस्तूरी

ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट मे मौक़े पर हुई मौत,मस्तूरी थाना क्षेत्र क़ी घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम जयरामनगर मे एक सड़क हादसे मे बाइक सवार क़ी मौत हो गई हैँ।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम जयरामनगर मोहर सांय चौक के पास दोपहर 12 बजे के आसपास ग्राम रलिया निवासी संतोष कुर्रे पिता बच्चा राम कुर्रे उम्र 45 वर्ष किसी काम से मस्तूरी तरफ आया था।

जो अपने हीरो स्प्लेंडर बाइक क्र.CG 10 BF 4432 मे जयरामनगर होते हुए अपने घर ग्राम रलिया जा रहा था। तभी जयरामनगर स्थित मोहरसांय चौक के पास पंहुचा ही था तभी जयरामनगर से गतौरा बिलासपुर क़ी ओर जा रही हिंदुस्तान पेट्रोलियम क़ी ट्रक क्र.CG 14 D 5151 ने अपनी चपेट मे ले लिया।

जिससे बाइक सवार संतोष क़ी घटना स्थल मे ही दर्दनाक मौत हो गई।वही दुर्घटना करने के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल मे ही छोड़ मौक़े से फरार हो गया। वही सुचना के बाद मौक़े पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम मे भेज उक्त घटनाकारित ट्रक को अपने कब्जे मे लेकर आगे क़ी कार्यवाही मे जुट गई हैँ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...