बिलासपुर

बिलासपुर:- अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का एक सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे…कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर का तोरवा क्षेत्र रेलवे मार्ग होने के कारण यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर नशा तस्कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरहदी थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में तोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस की टीम लगातार संदिग्धों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान 11 फरवरी 2026 को रेलवे स्टेशन से लगे बुधवारी बाजार के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसके हाथ में भारी बैग था। पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर बैग की जांच की, जिसमें खाकी टेप से लिपटे दो पैकेट मिले। खोलने पर उनमें गांजा पाया गया, जिसका वजन लगभग 10 किलोग्राम निकला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमोद प्रसाद बरई उर्फ अमोद चैरसिया 28 वर्ष निवासी मझबलिया, जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा संबलपुर (ओडिशा) से लाकर अन्य राज्यों में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,