रायगढ़

रायगढ़: रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात…पिता ने 6 वर्षीय बेटे की कुएं में डुबोकर की हत्या, घरेलू विवाद और मानसिक तनाव बनी वजह,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामढोंढी भदरापारा में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से जूझ रहे एक निर्दयी पिता ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे की कुएं में डुबोकर हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना रविवार 8 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। आरोपी विनोद महेश्वरी अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था। अगले दिन सुबह जब उसके भाई मनोज महेश्वरी मकान के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने पहुंचे, तो कुएं के भीतर से विनोद की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों को बुलाने पर आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने बेटे को हत्या की नीयत से कुएं में फेंक दिया और फिर स्वयं अंदर उतरकर पानी में डुबोकर उसकी जान ले ली। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी व मासूम के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। 24 घंटे के भीतर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहता था और उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी। हालांकि किसी भी परिस्थिति में इस प्रकार की क्रूरता को जायज़ नहीं ठहराया जा सकता। इस दर्दनाक घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि मासूम की हत्या अत्यंत अमानवीय कृत्य है और ऐसे अपराधों पर कानून अपना सबसे सख्त रुख अपनाएगा। लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भी उन्होंने सराहना की। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों को समय रहते समझना और सुलझाना कितना आवश्यक है, ताकि किसी मासूम की जिंदगी इस तरह असमय खत्म न हो।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी