बिलासपुर

बिलासपुर: प्रतियोगी परीक्षार्थी युवक ने की आत्महत्या…सरकंडा में किराए के मकान में फंदे पर झूलती मिली लाश,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिल नगर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीह निवासी आकाश कुमार पंडा उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। आकाश कपिल नगर में किराए के मकान में अकेले रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार की शाम उसके दोस्त कमरे पर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जबकि मोबाइल की घंटी कमरे के अंदर बजती सुनाई दी। इसके बाद दोस्तों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां आकाश का शव फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। तत्काल इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के मंगलवार सुबह बिलासपुर पहुंचने के बाद दरवाजा खोलकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी