मुंगेली

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…प्लांट से काम खत्म कर लौट रहा था घर,

रमेश राजपूत

मुंगेली – सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बावली निवासी संतोष कौशिक 40 वर्ष पिता बंशीलाल कौशिक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। संतोष रामबोड़ स्थित कुसुम प्लांट में मजदूरी का कार्य करते थे। बुधवार शाम करीब 7 बजे वे ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान केकेडी और उमरिया के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में संतोष के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल डायल 108 और पुलिस को दी। एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया कि सिम्स ले जाते समय रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...