बिलासपुर

बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा… इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंका गांव में जहरीले करैत सांप के दंश से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चा गर्मी की छुट्टियों में अपनी नानी के घर आया हुआ था, जहां देर रात यह दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बहतराई निवासी सौरभ केंवट पिता सुखीराम केंवट उम्र 10 वर्ष बुधवार रात अपनी नानी के घर ढेंका में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान देर रात जहरीले करैत सांप ने उसे डस लिया। शुरुआत में परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन कुछ देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत गंभीर होते देख परिजन घबरा गए और तत्काल रात करीब 12:30 बजे उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। सिम्स में डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया, लेकिन जहरीले सांप के जहर का असर अधिक होने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। काफी प्रयासों के बावजूद डॉक्टर बच्चे को बचा नहीं सके और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी... स्कूल से घर लौटते 3 भाई-बहन हुए हादसे का शिकार.. एनीकट पार करते बहे, एक की मौत, दो अब भी लापता बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प से आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल शराब दुकान में गार्ड पर पिस्टल फायरिंग का खुलासा... बिहार से आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर:- जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल...तत्कालीन पटवारी नवीन त्रिपाठी...