बिलासपुर

एक बार फिर युवती हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार,, नौकरी लगने की आस में गंवा दिए हजारों रुपए,,कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर-पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं वही है ताजा मामले में जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर युवती नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का शिकार हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय युवती इंश्योरेंस कंपनी में प्राइवेट नौकरी करती है जो बीते कुछ दिनों से अच्छी नौकरी की तलाश में जॉब ढूंढने वाले वेबसाइट एप्लीकेशन के माध्यम से जॉब सर्च कर रही थी।

युवती ने जॉब सर्च, naukri.com और मास्टर जॉब में अपना नाम पता मोबाइल नंबर के साथ ही ईमेल आईडी, की जानकारी दी थी, इसी दौरान युवती के मोबाइल नम्बर पर दिनांक 01/02/2021 को अज्ञात नंबर 79 8790 7090 से कॉल आया जिसमें अज्ञात युवक ने उसे एचडीएफसी बैंक में जॉब लगाने की बात कहते हुए सिक्योरिटी मनी के रूप में ₹2100 की मांग की, जिस पर युवती ने दिनांक 02/02/2021 को अज्ञात युवक के बताए अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड के माध्यम से युवती ने अपने आईसीआईसीआई बैंक से गूगल पे कर दिया।

जिसके, दिनांक 03/02/2021 को फिर अज्ञात नंबर 958285 1564 से कॉल आया जिसमें युवक ने नौकरी लगाने के लिए और पैसे लगने की बात कही जिसके बाद युवती ने अपने महाराष्ट्र बैंक के अकाउंट नंबर से अज्ञात युवक के बताए अकाउंट नंबर 3654 943 852 आईएफएससी एस बी आई एन 0001348 मैं पैसे ट्रांसफर कर दिए। ये सिलसिला युही चलता रहा युवती को अलग-अलग नंबर से नौकरी लगाने के लिए कॉल आते गए और नौकरी लगाने के नाम पर युवती से ₹66700 की रकम वसूल करली गई। वही जब युवती को लगा कि वो ठगी का शिकार हो गई है तो उसने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की, जिस पर पुलिस ने अज्ञात धारा के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

युवती को चार अलग-अलग नंबर से कॉल कर मोटी रकम वसूल कर ली गई, वही जागरूकता की कमी और नौकरी लगने की आस में युवती ने अपनी मेहनत की कमाई गवां दी, इस घटना से लोगों को सबक लेने की जरूरत है किसी भी अज्ञात नंबर से कॉल आने पर अपने बैंक डिटेल या किसी भी प्रकार की जानकारी ना दें वरना आप भी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...