सीपत

सीपत में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 4 स्थाई वारंटी भी कानून के शिकंजे में

उदय सिंह

बिलासपुर – आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने धारदार तलवार लेकर गांव में लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन गुंडा बदमाशों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को भी गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए बदमाशों और फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी अभियान के तहत 3 सितंबर को सीपत पुलिस टीम ने सोहन वर्मा 33 वर्ष निवासी बाजारपारा सीपत, अमलेश उर्फ छोटू साहू 29 वर्ष, निवासी मडई और राजकुमार केंवट 29 वर्ष, निवासी कौड़िया को पकड़ा।

आरोप है कि तीनों धारदार तलवार हाथ में लेकर सार्वजनिक स्थान पर उसे लहराते हुए लोगों को भयभीत और धमका रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसी अभियान में पुलिस ने लंबे समय से फरार चार स्थाई वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें जेठूराम वागले 72 वर्ष, निवासी जांजी, मुन्ना लाल 65 वर्ष, निवासी पंधी, महेंद्र केंवट 28 वर्ष और नील कमल सूर्यवंशी 46 वर्ष दोनों निवासी सेलर शामिल हैं। सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी