बिलासपुर

अंधविश्वास की आड़ में ठगी का मामला, शिकायत पर दिल्ली से पकड़कर लाई आरोपी बंगाली बाबा को पुलिस…लाखों की कर चुका था वसूली

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रार्थी देवानंद यादव निवासी कोटा का पुत्र काफी दिनो से अस्वस्थ था। नेशनल टीवी पर बंगाली बाबा के द्वारा बिमारी का शर्तिया ईलाज का विज्ञापन देखा तथा दिये गये मोबाईल नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या बताया। जो बंगाली बाबा मोह.शाहिल पिता मोह. इस्माईल उम्र 42 साल निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा बच्चे के स्वास्थ लाभ के नाम पर अलग अलग तौर तरीके जैसे:- नीबू-सुई-अगरबत्ती का उपयोग, घर में नाग सांप का प्रकोप, बुरी आत्मा का प्रकोप, ऊँटो की बलि, बंगाल के जानवर की कुर्बानी एवं पुत्र की मौत का डर दिखाकर विभिन्न खातो में ईलाज का रकम जमा किया था। प्रार्थी द्वारा बैंक से लोन लेकर बंगाली बाबा को 4,15,000 रू. खातो के माध्यम से दिये थे। अंध विश्वास/जादू टोना नेशनल टीवी पर विज्ञापन प्रकाशित कर लोगो से ठगी के मामले को गंभीरता से लेते हुये उक्त अपराध की पतासाजी हेतु अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर सायबर सेल और विशेष टीम के द्वारा दिल्ली टीम रवाना कर बेहद भीड़ भाड वाले इलाको से लगातार अथक प्रयास मेहनत सुझबुझ एवं लगन से उक्त फर्जी बंगाली बाबा की तलाश कर दिल्ली एवं गाजियाबाद से रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया है, जिसके पास की वसूली गई राशि भी बरामद की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी