बिलासपुर

यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद…गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे प्रतिनिधित्व

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान और लोकतांत्रिक मूल्यों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को बेल्जियम स्थित European Parliament, ब्रुसेल्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।यह सम्मेलन 18 फरवरी 2026 को “ए न्यू ओपनिंग: प्रॉस्पेक्ट्स फॉर इकोनॉमिक एंड कल्चरल एक्सचेंज विदिन द EU–एशिया सिविलाइज़ेशनल डायलॉग” विषय पर आयोजित होगा। इसमें यूरोप के कई देशों के सांसद, पोलैंड की संसद के प्रतिनिधि तथा अंतरराष्ट्रीय नीति विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस मंच पर जायसवाल भारत और विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विकास दृष्टि को प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन के साथ ही महान संत एवं समाज सुधारक गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर ब्रिटिश रविदास हेरिटेज फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के उनके संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करना है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर प्रदेश की वैचारिक शक्ति और सांस्कृतिक पहचान को विश्व मंच पर स्थापित करेगा। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। उल्लेखनीय है कि पेशीराम जायसवाल इससे पूर्व 2017 और 2024 में रूस में आयोजित वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी यह सहभागिता भारत-यूरोप संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उभरती सांस्कृतिक कूटनीति को भी रेखांकित करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...