छत्तीसगढ़बिलासपुर

लूतरा चोरी मामले में राजा खान पर झूठा मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा षड्यंत्र करने का दरगाह कमेटी ने लगाया आरोप

इस मामले में एसपी को ज्ञापन देकर मामले की जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

15 फरवरी की रात लूथरा स्थित दरगाह से दान पेटी में रखे पैसों की चोरी हो गई थी इससे पहले भी तीन चार बार चोरियां हो चुकी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीपत पुलिस ने खम्हरिया के जंगल में कुछ जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा था। इन्हीं में बिलासपुर चांटीडीह निवासी राजा खान भी शामिल था। बाद में जुआरियो को धारा 151 की कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया गया ,लेकिन राजा खान को 3 दिनों तक थाने में ही रखा गया। शनिवार को लूतरा दरगाह कमेटी के हाजी मान खान, हाजी शेर मोहम्मद, हाजी साबिर खान, हाजी बशीर खान, हाजी जाकिर मोहम्मद, हाजी शरीफ खान के साथ कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि तत्कालीन दरगाह इंतेजामिया कमेटी द्वारा षडयंत्र कर राजा खान को चोरी के मामले में फंसाया जा रहा है और राजा खान से जबरन कागज पर हस्ताक्षर करा कर दो हजार रुपए की जब्ती दर्शाई गई है। इन लोगों का आरोप है कि सीपत थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सी एस नेताम द्वारा वर्तमान दरगाह के खादिमो को बदनाम करने की नियत से यह सब कुछ किया जा रहा है क्योंकि राजा खान का संबंध मौजूदा कमेटी से है। इस मामले में एसपी को ज्ञापन देकर मामले की जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...