दुर्ग

कोरोना इफेक्ट :- इस जिले में अब लोगों की भीड़ पर लगाई गई पाबंदी, तय की गई संख्या….सार्वजनिक आयोजनों पर भी प्रतिबंध

रमेश राजपूत

दुर्ग – कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर झेल रहे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शादी-ब्याह, अंतिम संस्कार शामिल होने वाले लोगों की लिमिट तय कर दी है। दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने इसके लिए गाइडलाइन जारी करते हुए 50 लोगों से अधिक की भीड़ नहीं जुटाने की हिदायत दी है। इसी के साथ ही जिले में धरना, प्रदर्शन, रैली और आमसभा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। हालाँकि यह आदेश दुर्ग जिले के लिए ही जारी किया गया है। लेकिन संभव है कि जल्द राज्य के अन्य जिलों में भी इसी तरह का आदेश जारी हो जाए।

कलेक्टर भूरे ने अपने आदेश में कहा है कि सभी प्रकार के धार्मिक स्थल केवल पूजा करने के लिए खोले जाएंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े सभी जगह को बंद किया जाएगा। इवेंट्स करने पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलस, क्लब, कॉलोनी एवं अन्य सार्वजिनक भवनों में होली मिलन समारोह पर भी रोक लगा दी है। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि पूर्व निर्धारित और नये कार्यक्रमों के लिए पृथक से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यह आदेश 23 मार्च से 10 अप्रैल तक प्रभावशील होगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...