तखतपुर

किसान आत्महत्या मामले में हुई कार्रवाई, पटवारी को किया गया सस्पेंड हुई गिरफ्तारी…..पैसे लेने के बाद भी पर्ची नही देने पर किसान ने उठाया था आत्महत्या का कदम

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – किसान को पर्ची बनाकर पटवारी के द्वारा नहीं दिए जाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया पटवारी को कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने सस्पेंड कर दिया है, वही एसडीओपी कोटा और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे गए है। वही उक्त पटवारी को रतनपुर क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजाकापा के कृषक ने जमीन को बेचने के लिए पटवारी से पर्ची बनाने के लिए दिया था पटवारी द्वारा 5000 लेने के बावजूद पर्ची नहीं बनाने पर आज सुबह छोटू राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इधर प्रशासन में आज आत्महत्या की खबर लगते ही हड़कंप मच गया

और कलेक्टर सारांश मितर ने एसडीएम आनंद स्वरूप तिवारी को निर्देश दिया कि तत्काल पटवारी को निलंबित किया जाए एडीएम ने पटवारी हल्का नंबर 10 उत्तम प्रधान को निलंबित कर दिया गया वही एसडीओपी रश्मीत कौर चावला और थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज मौके पर पहुंच गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पटवारी उत्तम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन