बिलासपुर

VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का नही पड़ रहा असर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। शहर में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद स्टंटबाजी और रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को कोनी-सेंदरी रोड पर चलती क्रेटा कार की सनरूफ से बाहर निकलकर युवतियों द्वारा रील बनाने का मामला सामने आया, जिसने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सीजी 25 बीएच 7377 ई नंबर की क्रेटा कार में सवार युवतियां चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर मोबाइल से वीडियो बनाती रहीं। यह सब उस समय हुआ जब वाहन सामान्य यातायात के बीच व्यस्त सड़क पर दौड़ रहा था। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया,

जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। कोनी-सेंदरी मार्ग शहर का प्रमुख शैक्षणिक क्षेत्र है, जहां गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय सहित कई संस्थान स्थित हैं। दिनभर विद्यार्थियों और वाहनों की आवाजाही रहने के कारण यहां इस तरह की स्टंटबाजी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी। यदि अचानक ब्रेक लगता या वाहन असंतुलित होता, तो गंभीर दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने संबंधित वाहन चालक और स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई ही ऐसे मामलों पर अंकुश लगा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...