बिलासपुर

बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। कोपरा जलाशय (डैम) के पास भूसे से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ऐसी टक्कर मारी कि बाइक पर सवार 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला ट्रक और बाइक के बीच फंस गई। महिला करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भयावहता देखकर आसपास मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।

वहीं बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया की मुंगेली जिले के लोहाराकापा गांव निवासी पुनौतीन यादव पिता झड़ीराम 63 वर्ष मंगलवार सुबह अपने दामाद के साथ बाइक क्रमांक CG 10 EC 6950 से बिलासपुर की ओर आ रही थीं। दोनों जैसे ही कोपरा जलाशय के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे भूसे से भरे ट्रक क्रमांक HR 55 W 3885 ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ट्रक के पहियों के नीचे फंस गई और करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

हादसे में महिला की कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह कुचल गया तथा एक पैर शरीर से अलग हो गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...