रतनपुर

माँ महामाया के दरबार में नाममात्र के शुल्क पर भोजन प्रसाद का वितरण फिर से शुरू…शुक्रवार से दर्शनार्थियों को मिलने लगा लाभ

जुगनू तंबोली

रतनपुर – माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक बार फिर से मंदिर पहुचने वाले दर्शनार्थियों के लिए नाममात्र शुल्क 20 रुपए का कूपन काटकर भरपेट भोजन प्रसाद को ग्रहण किया जा सकता है, जिसकी सेवा ट्रस्ट ने शुक्रवार से शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि कोविड काल के पूर्व मंदिर में यह व्यवस्था जारी थी, वही कोविड के दौरान भी जरूरतमंदों को रोजाना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था, जिसे पैकेट के माध्यम वितरित किया जाता था, वही मंदिर परिसर में बैठाकर भोजन प्रसाद का वितरण बंद कर दिया गया था,

लेकिन वर्तमान के हालात में कोविड संक्रमण के खतरे से बाहर आने के बाद फिर से भोजन प्रसाद की व्यवस्था को बहाल किया गया है, जिसे प्राप्त करने यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों को केवल 20 रुपए का कूपन कटाना होगा। मंदिर प्रबंधन की बैठक में पिछले दिनों यह निर्णय लिया गया था,

जिसे आज शुरू कर दिया गया, इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि लंबे समय से यह महसूस किया जा रहा था कि यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था आस पास कही नही थी, जिसकी वजह से उन्हें परेशान होना पड़ता था,

लिहाज़ा मंदिर प्रबंधन ने इस व्यवस्था को पुनः शुरू कर दिया है, जिसका लाभ यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों को मिलने लगा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल,