छत्तीसगढ़

आज से रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर फिर से लगने लगा है सर्विस चार्ज

डेस्क

रेलवे में सफर करते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, अब ट्रेन से सफर करने वालों की जेब पर थोड़ा बोझ बढ़ने वाला है। एक सितंबर से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने पर सर्विस चार्ज दोबारा लगना शुरू हो जाएगा। अब करना होगा इतना भुगतानIRCTC द्वारा जारी किए गए 30 अगस्त के आदेश के अनुसार अब गैर-एसी क्लास के लिए 15 रुपये प्रति टिकट और AC क्लास के लिए 30 रुपये प्रति टिकट सेवा शुल्क वसूला जाएगा। यहा आपको बता दें कि जीएसटी अलग से वसूला जाएगा।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार डिजिटल इंडिया परियोजना के तहत डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए तीन साल पहले सेवा शुल्क वापस ले लिया गया था। इससे पहले IRCTC नॉन-एसी (non AC) ई-टिकट पर 20 रुपये और एसी क्लास के लिए 40 रुपये का सर्विस चार्ज वसूलता था। इस महीने की शुरुआत में, रेलवे बोर्ड ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTCको ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों से सर्विस चार्ज के फिर से वसूलने के लिए मंजूरी दे दी थी।30 अगस्त को लिखे पत्र में, रेलवे बोर्ड ने कहा था कि आईआरसीटीसी रेलवे की पर्यटन शाखा ने ई-टिकट की बुकिंग पर सेवा शुल्क की बहाली के लिए एक विस्तृत मामला बनाया था और जिसकी जांच सक्षम प्राधिकारी द्वारा की गई थी। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सेवा शुल्क माफ करने की योजना कुछ समय के लिए ही थी और रेल मंत्रालय ई-टिकट का शुल्क लेना शुरू कर सकता था। अधिकारियों का कहना है कि सेवा शुल्क बंद किए जाने के बाद, IRCTC ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में इंटरनेट टिकटिंग राजस्व में 26% की गिरावट देखी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी