बिलासपुर

896 जर्जर स्कूल भवनों का हो रहा कायाकल्प…स्कूल जतन योजना से दिया जा रहा नया रूप, 452 कार्य हुए पूर्ण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप स्कूल जतन योजना के तहत जिले के स्कूलों का भी जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य लगातार जारी है। नए शि़क्षा सत्र में बिल्कुल नए कलेवर में अपना पुराना स्कूल देखकर बच्चे खुश हैं। स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के क्रम में आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है। अच्छा वातावरण निश्चित रूप से विद्यार्थियों के मानसिक दबाव को कम करते हुए अच्छी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करता है। कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में इस योजना के तहत स्कूल भवनों को संवारने का कार्य निरंतर जारी है।

जिले के 896 स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। इनमें से 452 कार्य पूर्ण हो चुके है। इन स्कूलों में छतों को सुधारने का काम, पॉलिश, दीवारों में रंगरोगन, शौचालयों की मरम्मत, कक्षाओं में टाइल्स के साथ-साथ आकर्षक साज-सज्जा का कार्य किया जा रहा है। इससे स्कूल भवन देखने में काफी आकर्षक लग रहे है। जिले के जिन स्कूलों में मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। वे बिल्कुल नये स्वरूप में नजर आ रहे है। इन स्कूल के बच्चों को बेहतर परिवेश में पढ़ने की सुविधा मिल रही है।

ग्रामीण एवं बच्चों के माता-पिता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इस योजना से बच्चों को बेहतर स्कूल भवन मिलेगा और वे अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे। जिले में 1113 प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला 518, हाई स्कूल 105 एवं 115 हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित है।

नए शिक्षा सत्र में नए कलेवर में तैयार इन स्कूलों में प्रवेश उत्सव कराया गया। स्कूलों के कायाकल्प होने से यहां पढ़ने वाले बच्चे काफी उत्साहित है।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...