सीपत

कौड़िया सरपंच के घर घुसकर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी….गांव के ही 3 लोगों ने दिया घटना को अंजाम

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कौड़िया की सरपंच रेखा श्रीवास्तव के घर देर रात गांव के ही 3 लोगों द्वारा हथियार सहित घुसकर तोड़फोड़ और गाली गलौच के साथ जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे परेशान पीड़ित सरपंच रेखा श्रीवास्तव ने तीनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात 12 बजे की है जब कोई दरवाजे के बाहर से आवाज देकर गाली गलौच कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था, पीड़िता सरपंच अपने पति और नौकर के साथ बाहर निकलकर देखी तो गांव के ही द्वारिका गोड , राजकुमार केंवट एवं एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे, जो रॉड, तलवार और कुल्हाड़ी से दरवाजे को मार रहे थे ।

और ज्यादा नेतागिरी करते हो करके जान से मारने की धमकी दे रहे थे, तब बचाव में सरपंच और उसके पति ने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी तब आरोपी मौके से भाग गए, जो फिर देर रात 2:30 बजे वापस लौटे और टायर जलाकर घर के लकड़ी के दरवाजे को जलाने लगे, तब डायल 112 को पीड़िता ने कॉल किया, फिर मंगलवार को इसकी शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है,

मामले में पुलिस ने द्वारिका गोड , राजकुमार केंवट एवं एक साथी के खिलाफ धारा 294-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 436-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी