बिलासपुर

पेट्रोल पंप कर्मी से 1 लाख रुपए लूट कर भागे 3 बाइक सवार नकाबपोश

आलोक

24 घंटे के भीतर लूट की वारदात की पुनरावृत्ति होने से पुलिस के होश उड़ गए हैं । आपको याद होगा तखतपुर क्षेत्र में गुरुवार को बैंक से लौट रहे व्यक्ति का बैग छीनकर बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरे भाग खड़े हुए थे। ठीक उसी तरह की घटना शुक्रवार को चकरभाठा क्षेत्र में हुई। अमसेना चौक स्थित सागर पेट्रोल पंप के मैनेजर बोड़सरा निवासी सुरेंद्र कौशिक रोज की तरह पेट्रोल पंप से रकम लेकर चकरभाटा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जमा करने जा रहे थे। करीब 11:30 बजे जब वे छतौना मोड़ से कुछ आगे बढ़े तो अचानक एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश पहुंचे और पीछे से उन पर लाठी से हमला कर दिया । जिससे वे नीचे गिर पड़े । इसके बाद लुटेरे उनसे बैग छीन कर छतौना बाईपास की ओर भाग खड़े हुए ।जब तक सुरेंद्र कुछ समझ पाते तब तक तीनों आंखों से ओझल हो चुके थे। लुटेरे जो बैग छीनकर भागे हैं उसमें 1 लाख रुपए मौजूद थे। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई ।

।पुलिस नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश कर रही है। मुमकिन है यह वही लुटेरे होंगे जिन्होंने गुरुवार को तखतपुर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था, क्योंकि उस घटना में भी बाइक पर तीन ही लुटेरे थे और तीनों ने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था। इस घटना में भी बाइक पर तीन ही लुटेरे थे और इस बार भी तीनों ने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था। पुलिस तखतपुर में हुई लूट की वारदात को सुलझा भी नहीं पाई है कि उसी तरह की एक और हूबहू घटना सामने आ गई आ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...