छत्तीसगढ़बिलासपुर

बुधवारी के इस मोबाइल दुकान में ऐसी क्या है बात ,कि चोर बार बार खींचे चले आते हैं

पुलिस के सुस्त रवैए से चोरों के हौसले आसमान पर

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

वैसे तो बिलासपुर में चोरी ना होना हैरत की बात हो गई है ,पिछले 1 महीने से ऐसा कोई दिन नहीं गया जिस दिन बिलासपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में चोरी ना हुई हो लेकिन बुधवारी बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान दल तो जैसे चोरों का स्वर्ग बन चुका है । पिछले कुछ समय में चोरों ने यहां 5 बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। हर बार चोरी की शिकायत दर्ज होती है मगर पुलिस किसी को नहीं पकड़ पाती और शायद वही चोर एक बार फिर दीपक गुप्ता पोपटानी के दीपक टेलीकॉम मैं चोरी के इरादे से चले आते हैं ।अभी कुछ समय पहले ही इस दुकान में चोरी की घटना हुई थी, उसके आरोपी तो पकड़े नहीं गए लेकिन सोमवार की रात एक बार फिर दीपक टेलीकॉम में चोर घुस आये। शातिर चोर हमेशा की तरह टिने की छत को हटाकर दुकान में घुसे और दुकान में मौजूद 7000 रुपये और करीब 25 मोबाइल अपने साथ ले गए जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। हमेशा होने वाली चोरी से बचने दुकानदार ने दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं लेकिन शातिर चोरों ने दुकान में घुसते ही कैमरों को ढक दिया और बत्ती बुझा दी ,जिस वजह से चोर की तस्वीर कैमरे में कैद नहीं हो पाई ।सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक दीपक को एक बार फिर चोरी होने की जानकारी हुई और एक बार उन्होंने फिर इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई। लेकिन उन्हें भी उम्मीद नहीं है कि इस बार भी पुलिस चोरों तक पहुंचने की मशक्कत करेगी। शायद उन्हें अगली चोरी होने का इंतजार करना होगा क्योंकि पुलिस के सुस्त रवैए से चोरों के हौसले आसमान पर है । पुलिस विभाग में तो इन दिनों सबसे अधिक जरूरी तबादला का है। इस ट्रांसफर सीजन का लाभ चोर खूब उठा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...