बिलासपुर

साधु के वेश में गाँजे की तस्करी…जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने रेलवे स्टेशन में 6 किलो गाँजे के साथ पकड़ा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साधु के वेश में झारसुगुड़ा से अमरकंटक गाँजे की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पकड़ा है, जो प्लेटफार्म के छोर में मौजूद था। मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी एंटी क्राइम टीम बिलासपुर द्वारा गुरुवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फ़ार्म नंबर 06 कटनी छोर में बैठे एक व्यक्ति नाम हरिदास पिता-स्व.कृष्णदास बैरागी उम्र 60 वर्ष पता-कुम्हारी ज़िला दुर्ग के पास 6 किलो मादक पदार्थ गाँजा अवैध रूप से झारसूगुडा से अमरकण्टक परिवहन करते पकड़ा है, जिसकी अनुमानित क़ीमत लगभग 1लाख 20 हजार रू आकी गई हैं, जिसे जी.आर.पी.थाना बिलासपुर में धारा 20(B) NDPS ACT के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में विशेष रूप से थाना प्रभारी बिलासपुर स्टाफ़ जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक लक्ष्मण गाइन, संतोष राठौर ,सौरभ नागवंशी मन्नु प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...