बिलासपुर

हॉस्पिटल से गायब हुई कोविड संदेही महिला मरीज, परिजनो ने थाने में दर्ज कराई शिकायत… इधर हॉस्पिटल प्रबंधन ने हाथ किये खड़े और उल्टा परिजनों पर थोपा आरोप…..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी का एक ऐसा हॉस्पिटल जहाँ से गायब हो जाते है मरीज.. ना सुरक्षा व्यवस्था औऱ नही कोई जवाबदारी..आखिर किसकी शय पर संचलित हो रहा यह हॉस्पिटल..? यह सवाल वह बेबस बेटा कर रहा है। जिसकी वृद्ध माँ पिछले 48 घण्टो से हॉस्पिटल से गायब है। यह जानना भी आपको जरूरी है। कि वह हॉस्पिटल कही और नही है न्यायधानी के ह्रदय स्थल मुंगेली नाका स्थित सनशाइन हॉस्पिटल है। जहाँ रविवार को अचानक कोरबा के बालको में रहने वाली 55 वर्षीय कोरोना संदेही मरीज हॉस्पिटल प्रबंधन के नाक के नीचे से गायब हो गई। जिसकी भनक किसी को नही लगी। कुछ देर बाद जब हॉस्पिटल प्रबंधन को पता चला तो उनके हाथ पांव फूल गए। लेकिन तब तक महिला हॉस्पिटल से गायब हो चुकि थी। इस गभीर मुद्दे में उल्टा हॉस्पिटल प्रबंधन ने हॉस्पिटल के बिल से बचने का आरोप लगाते हुए अपनी माँ को गायब करने रवि सिह के मत्थे ही सारा ठिकरा फोड़ दिया। यही नही हॉस्पिटल प्रबंधन ने मरीज के बेटे की कार भी जब्त कर लिया। क्योंकि उनको मरीज की जिंदगी से कोई सरोकार नही था। उन्हें तो अपने एक लाख 8 हजार बिल के पैसे से मतलब था। जो मरीज के गायब होने से मिलना मुश्किल था। इस बीच मंगलवार को उक्त मुद्दे में हॉस्पिटल में जमकर हंगामा मचा,, जहाँ अपनी माँ के गायब होने से विचलित बेटे ने अपनी आप बीती मीडिया से साझा कि है। इधर मामले में मीडिया की दखल के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन अपने आप को पाक साफ बताने में जुट गए। जहाँ उन्होंने बताया कि 28 मई को 55 वर्षीय महिला को बीपी लो कि शिकायत पर लाया गया था। उनके जांच में महिला कोविड संदेही पाई गई। जिसके बाद कोविड वार्ड में महिला का इलाज चल रहा था। हॉस्पिटल प्रबंधन का दावा है। कि वह चंद दिनों में ही स्वस्थ हो चुकि थी। लेकिन परिजन ही उन्हे छुट्टी नही करा रहे थे। उन्होंने बताया कि मरीज सीसीटीवी फुटेज में साफ जाती दिख रही है। काफी समय तक बहस के बाद आखिर परिजन सिविल लाइन थाने पहुँचे। जहाँ  परिजनों ने थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है। जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन परिजनों को दिया है। लोग डॉक्टर को भगवान का दर्जा देते हैं। इस पेशे का लक्ष्य पैसा कमाना नहीं, बल्कि मरीजों की सेवा करना है। लेकिन बिलासपुर के सनशाइन हॉस्पिटल में मरीज की सेवा तो दूर उनकी सुरक्षा पर ही कई सवाल खड़े हो रहे है। जिसने एकबार फिर भगवान का दर्जा पाने वाले सफेद पोश को दाग दार कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,