छत्तीसगढ़रतनपुर

रतनपुर थाने में नए दरोगा ने संभाली कुर्सी नगर में बढ़ रहे अपराध पर नकेल कसने का किया दावा

दिन पूर्व थाने में पदस्थ मानसिंह राठिया का स्थानांतरण सिरगिट्टी थाना हो जाने से श्याम कुमार सिदार को रतनपुर थाने की कमान सौंपी गई है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आरक्षी केंद्र रतनपुर में नये थाना प्रभारी के रूप में श्याम कुमार सिदार ने चार्ज लिया है । चार्ज लेने के बाद उन्होंने सभी स्टाफ के साथ एक बैठक लेकर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है वही जनता से तालमेल बनाकर रहने की हिदायत दी है चोरी लूट डकैती सेंधमारी मारी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की बात कही है ।
दो दिन पूर्व थाने में पदस्थ मानसिंह राठिया का स्थानांतरण सिरगिट्टी थाना हो जाने से श्याम कुमार सिदार को रतनपुर थाने की कमान सौंपी गई है। थाना प्रभारी सिदार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि प्राथमिक स्तर पर उनका ध्यान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगा। असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, शराब आदि अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी श्याम कुमार सिदार ने थाने में पेंडिंग अपराधों की जानकारी ली। वही सभी स्टाफो की एक बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश उन्हें दिया है । तथा कहा है कि जनता से तालमेल बनाकर सभी स्टाफ चलेंगे तभी चोरी लूट डकैती सेंधमारी अवैध कारोबार पर लगाम लगाया जा सकता है ।

error: Content is protected !!
Letest
आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ...